खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेश

छत्तीसगढ़ ओलंपिक के आयोजन पर विपक्ष ने सदन में मंत्री को घेरा, टीम सलेक्शन के साथ-साथ छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की मान्यता पर उठाया सवाल…

बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने खेलो इंडिया और छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का मुद्दा उठाते हुए खेल मंत्री ने सवाल किया. मंत्री उमेश पटेल ने बताया कि पहले पंचायत, फिर ब्लॉक और ज़ोन और आख़िर में राज्य स्तर पर इसका आयोजन किया गया था. छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में 26 लाख 4 हज़ार से ज्यादा लोगों ने इसमें हिस्सा लिया.

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की बीच में टोकने पर विपक्ष भड़का. अजय चंद्राकर ने कहा कि प्रश्नकाल में भी ऐसी स्थिति बनेगी कि प्रश्न ही ना पूछने दिया जाये तो सदन कैसे चलेगा. सत्तापक्ष ही सवाल पूछ ले. चंद्राकर ने पूछा कि हम सुर या पिट्ठूल खेलते हैं तो इसकी टीम का सलेक्शन कैसे हुआ? क्या इसे ओलंपिक संघ से मान्यता दी गई है?

बीजेपी विधायक शिवरतन शर्मा ने पूछा कि सरकारी नौकरी में आरक्षण दिए जाने पर जवाब दिया गया है कि मान्यता का प्रश्न उपस्थित नहीं होता. दूसरी तरफ़ केंद्र को लिखे पत्र में मान्यता की माँग की गई है. ये विरोधाभाष कैसे है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button