खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेश

विश्वकर्मा पुरस्कार योजना हेतु देशभर के 12 चुनिंदा लोगों में भिलाई के विश्वनाथन आचारी को केंद्र सरकार ने किया आमंत्रित, 11 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी से होगी चर्चा

भिलाई – वंशानुगत कारीगरों के लिए जीवन भर संघर्ष करने वाले चरोदा, भिलाई के विश्वनाथन आचारी को विश्वकर्मा कौशल योजना हेतु केंद्र सरकार ने दिल्ली आमंत्रित किया है ! 11 मार्च को नई दिल्ली में एमएसएमई मंत्रालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा ! इस कार्यक्रम में देशभर के चुनिंदा 12 कारीगरों एवं कारीगरों के लिए समर्पित लोगों को आमंत्रित किया गया है ! जिसमें छत्तीसगढ़ से वी विश्वनाथन आचारी को भी खास तौर पर आमंत्रित किया गया है ! वी विश्वनाथन आचार्य परंपरागत एवं गैर परंपरागत कारीगरों के लिए काम करने वाली संस्था वंशानुगत एवं आदर आर्टिजंस डेवलपमेंट फाउंडेशन (VADF) के चेयरमैन है ! दिल्ली में 11 मार्च को विश्वकर्मा कौशल योजना के उद्घाटन समारोह के पश्चात दोपहर 12:00 से 3:00 पीएम नरेंद्र मोदी विशेष रूप से आमंत्रित वी विश्वनाथन आचारी सहित 12 सदस्यों के साथ इस योजना की सफलता के विषय में चर्चा करेंगे !

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button