खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेशदेश-विदेश

जीवन के हर क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धियां हमें अमृत काल के संकल्पों को साकार होने का विश्वास दिलाती हैं : प्रधानमंत्री

New Delhi (IMNB). भारत की महिलाओं की उपलब्धि की सराहना करते हुए, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि ये उपलब्धियां नारी शक्ति के आत्मविश्वास का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि ये उपलब्धियां हमें अमृत काल के संकल्पों के साकार होने के बारे में आश्वस्त करती हैं।

प्रधानमंत्री वंदे भारत एक्सप्रेस की पहली महिला लोको पायलट श्रीमती सुरेखा यादव के बारे में केन्द्रीय मंत्री श्री रावसाहेब पाटिल दानवे के ट्वीट का जवाब दे रहे थे।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:

“यह नए भारत की नारीशक्ति का आत्मविश्वास है! जीवन के हर क्षेत्र में आज महिलाएं जिन उपलब्धियों को अपने नाम दर्ज करा रही हैं, वो अमृतकाल में देश के संकल्पों के साकार होने का विश्वास दिलाती हैं।”

**********

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button