खास खबरदेश-विदेश

फेरे लेने से पहले ही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फुर्र, झारखंड से आई बारात बैरंग लौटी

शादी की सारी तैयारियां पूरी हो गई थीं। रात 11 बजे के आसपास बारात भी झारखंड के देवघर जिला अंतर्गत जसीडीह थानाक्षेत्र के संथाली गांव के गुलजार मुहल्ला से आ गई थी। गीत नृत्य डीजे खान-पान आदि उल्लास का माहौल था।

 बिहार के जमुई में झारखंड से आई बारात को बिना दुल्हन लिए ही बैरंग लौटना पड़ा। कारण कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। इससे वर और वधू दोनों ही पक्ष के लोगों में मायूसी छा गई।

 जानकारी के अनुसार, सिमुलतला थानाक्षेत्र के कल्याणपुर गांव के कारू यादव की पुत्री आरती कुमारी इंटरमीडिएट की छात्रा है। उसकी शादी 13 मार्च को होनी थी।

परंतु किसी कारणवश शादी 14 मार्च को होना तय हुआ। शादी की सारी तैयारियां पूरी हो गई थीं। रात 11 बजे के आसपास बारात भी झारखंड के देवघर जिला अंतर्गत जसीडीह थानाक्षेत्र के संथाली गांव के गुलजार मुहल्ला से आ गई थी।

गीत, नृत्य, डीजे, खान-पान आदि उल्लास का माहौल था। अचानक लड़की पक्ष को जानकारी लगी कि लड़की को उसके रिश्ते में भाई लगने वाला गांव का ही गोविंद यादव का पुत्र अरविंद यादव साथ लेकर चला गया है।

यह बात जंगल में आग की तरह फैल गई। घटना की जानकारी बारात पक्ष के लोगों तक भी पहुंची। वे अधूरे मन से सजी-धजी बारात को लड़के के साथ वापस लौट गई।

जानकारी के अनुसार, पहले भी इन लड़की और लड़के का विवाद थाना तक पहुंचा था। जानकारी मिलने पर सिमुलतला पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस दुल्हन लेकर भागे युवक की मां को पूछताछ के लिए थाने लाई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button