खास खबरभोपालमध्यप्रदेश

राज्यपाल मंगुभाई पटेल आयुर्वेद सेवा सम्मान पुरस्कार वितरित करेंगे

पं. खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद संस्थान में 17 मार्च को होगा कार्यक्रम

भोपाल (IMNB). राज्यपाल  मंगुभाई पटेल 17 मार्च को शाम 4 बजे प्रदेश में आयुर्वेद के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली संस्थाओं एवं व्यक्तियों को प. उद्धवदास मेहता आयुर्वेद सेवा पुरस्कार से पुरस्कृत करेंगे। कार्यक्रम में आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामकिशोर कावरे उपस्थित रहेंगे।

पुरस्कार समारोह पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय स्वशासी आयुर्वेद संस्थान भोपाल में होगा। इसमें वर्ष 2017 से वर्ष 2021 तक की अवधि में पुरस्कार के लिये चयनित 5 व्यक्ति एवं संस्थाओं को सम्मान स्वरूप प्रशस्ति-पत्र और एक लाख रूपये की राशि प्रदान की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button