छत्तीसगढ़ प्रदेश

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सद्भावना दौड़ का आयोजन

बेमेतरा 31 अक्टूबर 2022-स्वतंत्र भारत के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंति पर आज बेमेतरा के जय स्तम्भ चौक में सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ लौह पुरूष के शैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने सद्भावना रैली को हरी झण्डी दिखाकर दौड़ प्रारंभ किया और स्वयं सभी बच्चों और अधिकारी के साथ दौड़ लगाकर एकता और अखण्डता के लिए हम सब एक हैं के संदेश दिए।
जिले के अधिकारी, कर्मचारी, शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं के छात्र-छात्राओं स्काउट गाईड के बच्चे, एन.एस.एस नेहरू युवा केन्द्र के सदस्य, जिले के होमगार्ड एवं पुलिस बल व्यायाम शिक्षक सभी ने देश की एकता एवं अखण्डता के लिए शपथ लिए पश्चात् दौड़ के समापन मे कलेक्टर ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि लौह पुरूष के आदेर्शो को अपनाकर अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करें यदि हम ऐसा करते है तो सरदार वल्लभ भाई के एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपनों को साकार कर सकते है। उपस्थित सभी प्रिन्ट एवं इललेक्ट्रानिक मिडिया, जनप्रतिनिधिगण प्राचार्य एवं उनके छात्र-छात्राओं, अधिकारी एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेमेतरा सुश्री सुरूचि सिंह, डिप्टी कलेक्टर विश्वास राव मस्के, तहसीलदार आशुतोष गुप्ता, राहुल, जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द मिश्रा, एएसओ सुनील तिवारी, पी.जी. कालेज से मैडम त्रिपाठी, प्रभारी खेल अधिकारी नागेश्वर तिवारी, नगरपालिका से मनोज शर्मा, सुमन गोस्वामी, नीतू कोठारी, राजू साहू, तथा अन्य पार्षदगण उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज बख्शी, अजय शर्मा पी.एस.राजपूत, दिनेश शर्मा, मृत्युंजय शर्मा उपेन्द्र सेगर, सुनीता साहू, अमोल सलाम के अलावा पी.डब्ल्यू.डी विभाग, शिक्षा विभाग, नगर पालिका, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग पी.एच.ई. विभाग आदि ने सहयोग प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button