खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेश

सड़क निर्माण और गैस पाइप लाईन विस्तार कार्याें का कलेक्टर ने किया अनुमोदन

रायपुर 21 मार्च 2023/ कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक लेकर कुकरा-सण्डी-भनसोज (नहर पार) मार्ग पर 2 किमी सड़क निर्माण तथा उप महाप्रबंधक (निर्माण) गेल (इंडिया) लिमिटेड रायपुर छ.ग. को गैस पाईप लाइन द्वारा जल निकायों को पार करने के लिए प्रशासनिक सहायता प्रदान करने के लिए अनुमति हेतु विभिन्न शर्तों के अधीन अनुमोदन किया।

बैठक में कार्यपालन अभियंता जल प्रबंध संभाग क्रमांक 1 श्री मधुकर बोरकर, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग रायपुर श्री जी. आर. पटेल, कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मण्डल श्री एल. के. साहू और कार्यपालन अभियंता महानदी जलाशय परियोजना डिसनेटा संभाग क्रमांक 3 तिल्दा श्री कृष्ण कांत खरे उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button