खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेशबिलासपुररायगढ़

मुख्यालय में रहें आरआई और पटवारी, अन्यथा होगी कार्यवाही-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा

तहसील भवन छाल का काम जल्द शुरू करने के निर्देश
कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा गांवों में वनोपज संग्रहण की करवाएं व्यवस्था
कलेक्टर श्री सिन्हा ने उप स्वास्थ्य केंद्र हाटी का किया निरीक्षण
नरवा संवर्धन, अमृत सरोवर और आवर्ती चराई का भी देखा काम


रायगढ़, 31 मार्च 2023/ आरआई और पटवारियों को बार-बार अपने मुख्यालय में रहने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके बाद भी कई जगहों से शिकायतें मिल रही हैं कि वे मुख्यालय में नही रह रहे हैं। यह गंभीर लापरवाही है, ऐसी शिकायतें मिलने पर अब कार्यवाही होगी। उक्त बातें कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने छाल तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कही। दरअसल निरीक्षण के दौरान यह बातें सामने आयी कि यहां आरआई और पटवारी मुख्यालय में नही मिल रहे हैं। कलेक्टर ने एसडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी का मुख्यालय में रहना सुनिश्चित कराएं। कलेक्टर श्री सिन्हा ने तहसील कार्यालय के सभी शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह नया कार्यालय है अत: काम को शुरुआत से व्यवस्थित करते चलें, जिससे पक्षकारों को सुविधा हो। इस दौरान उन्होंने तहसील भवन निर्माण के लिए चयनित स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भवन के लिए स्वीकृत ड्राइंग डिजाइन का अवलोकन करते हुए कहा कि इसमें कार्यालय के सभी शाखाओं के लिए व्यवस्था हो। उन्होंने काम जल्द शुरु कराने के निर्देश पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर श्री सिन्हा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाटी के निरीक्षण में भी पहुंचे। यहां उन्होंने पेशेंट वार्ड और लेबर रूम का निरीक्षण किया और अस्पताल में प्रतिमाह होने वाली डिलीवरी की जानकारी ली। यहां अतिरिक्त भवन की मांग रखी गई। इसके साथ अस्पताल में महतारी एक्सप्रेस और शव वाहन की मांग भी स्थानीय लोगों ने रखी। कलेक्टर श्री सिन्हा ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को इसका प्रस्ताव बना कर देने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने ग्राम पोड़ी छाल में जनपद पंचायत धरमजयगढ़ द्वारा बनवाए जा रहे अमृत सरोवर का काम भी देखा। यहां अब तक हुए कार्य के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि यहां मनरेगा से काम करवाया जा रहा है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने यहां सरोवर के चारों ओर पिचिंग व प्लांटेशन करवाने के निर्देश दिए।
गांवों में वनोपज संग्रहण की हो व्यवस्था
कलेक्टर श्री सिन्हा अपने प्रवास के दौरान ग्राम तरेकेला में ग्रामीणों से चर्चा कर रहे थे। इसी बीच वहां से जंगल से महुआ का संग्रहण कर लौट रही महिला भी पहुंची। कलेक्टर श्री सिन्हा ने महिला से महुआ संग्रहण और उसकी बिक्री के संबंध में बात की। महिला ने बताया कि वे इक_ा किए हुए महुआ को स्थानीय स्तर पर बेच देती है। कलेक्टर श्री सिन्हा इस पर वन विभाग के अधिकारियों को गांवों में वनोपज संग्रहण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
गौठान में शुरू कराएं मछली पालन
कलेक्टर श्री सिन्हा ने छाल में आवर्ती चराई के लिए बने वन विभाग के गौठान का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां करवाए जा रहे अन्य गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली। यहां महिला समूह द्वारा कंपोस्ट तैयार किया जा रहा है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने समूह से चर्चा कर उनके कामकाज की जानकारी ली। गौठान के समीप मछली पालन की संभावना को देखते हुए उन्होंने समितियों के माध्यम से कार्य शुरू करवाने को बात कही। कलेक्टर श्री सिन्हा ने इसके साथ ही वन विभाग द्वारा करवाए गए नरवा संवर्धन के कार्य का भी निरीक्षण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button