खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेशदेश-विदेश

प्रधानमंत्री ने महात्मा ज्योतिबा फुले को उनकी जयंती पर नमन किया

New Delhi (IMNB). प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले को उनकी जयंती पर नमन किया है। श्री मोदी ने सामाजिक न्याय एवं दलितों को सशक्त बनाने में उनके महान योगदान को भी याद किया। श्री मोदी ने एक वीडियो क्लिप के माध्यम से महात्मा ज्योतिबा फुले पर अपने विचार भी साझा किए।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;

“महात्मा फुले की जयंती पर, मैं उन्हें नमन करता हूं और सामाजिक न्याय एवं दलितों को सशक्त बनाने में उनके महान योगदान को याद करता हूं। उनके विचार लाखों लोगों को आशा और शक्ति देते हैं।”

*****

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button