खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेश

वाणिज्यिक कर मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने जीएसटी भवन का किया निरीक्षण

रायपुर. 19 अप्रैल 2023. वाणिज्यिक कर मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज बिलासपुर प्रवास के दौरान तिफरा में नवनिर्मित जीएसटी कार्यालय का निरीक्षण किया। श्री सिंहदेव ने कार्यालय के विभिन्न कक्षों का भ्रमण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनके कार्यों व गतिविधियों की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालयीन व्यवस्था और वहां उपलब्ध सुविधाओं की भी जानकारी ली। श्री सिंहदेव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से कहा कि सर्वसुविधायुक्त नया भवन बनने से यहां के स्टॉफ को अच्छा माहौल और सुविधाएं मिली हैं। इससे वे बेहतर ढंग से अपने कार्यों का संपादन कर पाएंगे। वाणिज्यिक कर विभाग के विशेष आयुक्त श्री टी.एल. ध्रुव ने भ्रमण के दौरान वाणिज्यिक कर मंत्री श्री सिंहदेव को जी.एस.टी. कार्यालय के कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button