खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेशबीजापुर

रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण, 24 से 28 अप्रैल तक सभी ब्लाकों में होगा कौंसलिंग शिविर

बीजापुर 20 अप्रैल 2023- जिला प्रशासन द्वारा युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए बीाजपुर में निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें अन-आर्म्ड सिक्योरिटी गार्ड कोर्स, इलेक्ट्रिकल, टू एण्ड थ्री व्हीलर रिपेयरिंग, कम्प्यूटर ऑपरेटर प्रशिक्षण इत्यादि रोजगारन्मुखी कोर्स में कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहा है। सिक्योरिटी गार्ड का प्रशिक्षण जिला दुर्ग में दिया जाएगा। शेष बाकि प्रशिक्षण लाईवलीहूड कॉलेज बीजापुर में दी जाएगी। प्रशिक्षण में भाग लेने एवं पंजीयन हेतु 24 से 28 अप्रैल तक ब्लाक मुख्यालयों में कौसलिंग शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसके अर्न्तगत 24 अप्रैल को नवीन बस स्टैंड आवापल्ली, 26 अप्रैल को सामुदायिक भवन भोपालपटनम, 27 अप्रैल को सांस्कृतिक भवन बीजापुर एवं 28 अप्रैल को सामुदायिक भवन भैरमगढ़ में कौंसलिंग शिविर के माध्यम से युवाओं का पंजीयन एवं रोजगार हेतु परामर्श एवं मार्गदर्शन दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button