खास खबरभोपालमध्यप्रदेश

मकान की खुदाई के दौरान मिले 240 चांदी के सिक्के, मजदूर ने पुलिस को सौंपे

Damoh Silver Coins: दमोह के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक मकान निर्माण के लिए खुदाई का काम चल रहा था, इसी दौरान मजदूर हल्के अहिरवार को मौके से सिक्के मिले, जिसे उसने पुलिस को सौंप दिया.

कोतवाली थाने के प्रभारी विजय राजपूत ने बताया कि बड़ापुरा क्षेत्र में रहने वाले हल्के अहिरवार ने पुलिस को ये सिक्के सौंपे हैं. उसने बताया है कि मंगलवार को मकान की खुदाई के दौरान उसे ये सिक्के एक मटके में मिले थे. पहले वह घर ले गया लेकिन बाद में पुलिस के सुपुर्द कर दिया. पुलिस के मुताबिक ये सिक्के विक्टोरिया रानी के कार्यकाल के हैं और बाजार में प्रति सिक्के की कीमत आठ सौ रुपये से ज्यादा की आंकी गई हैं. पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है. 

मकान मालिक ने सिक्के को लेकर क्या कहा?

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मकान मालिक मीनाक्षी उपाध्याय का कहना है कब सिक्के मिले और मजदूर उसे लेकर चला, इस बात का पता ही नहीं चला.  सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि मेरे घर में खुदाई के दौरान चांदी के सिक्के मिले हैं. मजदूर हल्के अहिरवार का कहना है कि वो गड्ढा खोद रहा था तो उसे अचानक ये सिक्के मिले, पहले वो इन्हें अपने घर ले गया, लेकिन फिर उसे लगा कि सिक्के पुलिस को दे देना चाहिए. फिर उसमें थाने पहुंच कर टीआई को सिक्के दे दिए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button