खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेशदेश-विदेशभोपालमध्यप्रदेश

सूडान में फँसे प्रदेश के नागरिकों को सकुशल वापस लाया गया

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का माना आभार

भोपाल (IMNB). मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर भारत सरकार के प्रयासों से सूडान में फँसे मध्यप्रदेश के 7 नागरिक संकट से उबर गए हैं। इनकी सुरक्षित वापसी की कार्यवाही पूर्ण हो गई है। आज बुधवार को मध्यप्रदेश के नागरिक सर्वश्री शिरोमणी तिवारी, जयंत केवलानी, विष्णु वर्धन गुंट्रु, पवित्र मोहन प्रधान, मोहम्मद राजा, कालू सिंह सिसोदिया और पवन कुमार दिलीप की साउदिया फ्लाइट्स से नई दिल्ली लाया गया। प्रदेश के नागरिकों की सकुशल स्वदेश वापसी के लिये मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा तत्परतापूर्वक की गई कार्यवाही के लिये आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि गत सप्ताह सूडान की स्थितियों की जानकारी और भारतीय नागरिकों के वहाँ फँसे होने संबंधी संज्ञान मिलते ही मुख्यमंत्री श्री चौहान ने केन्द्र सरकार से सम्पर्क कर अवगत करवाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button