Blog
अनियमित कर्मचारियों एवं रसोईया संघ की मांग को लेकर मुख्यमंत्री धिक्कार रैली में शामिल हुए जेसीसी नेता प्रदीप साहू
*कांग्रेस ने किया अनियमित कर्मचारियों और रसोईया संघ के साथ धोखा – प्रदीप*
*कांग्रेस के खिलाफ वोट देकर वादा खिलाफी का बदला 2024 के चुनाव लेंगे अनियमित कर्मचारी – प्रदीप साहू*

रायपुर, छत्तीसगढ़, दिनांक 2 मई 2023। अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू आज नई राजधानी स्थित ग्राम तूता धरना प्रदर्शन स्थल में जाकर हजारों की संख्या में उपस्थित अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने एवं रसोईया संघ की मांग को लेकर मुख्यमंत्री धिक्कार रैली में शामिल होकर कर्मचारियों और प्रदर्शनकारियों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान पुलिस के साथ जमकर झूमा झटकी हुई। प्रदीप साहू ने सरकार को ललकारते हुए कहा कि जिन कर्मचारियों के दम पर 2018 में सरकार बनाने वाली यह कांग्रेस पार्टी सरकार बनते ही अपने वादे को भूल गई, अनियमित कर्मचारियों और रसोईया संघ के साथ धोखा किया है, जिसका बदला कांग्रेस के खिलाफ वोट कर अनियमित कर्मचारी बदला लेंगे और कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाएंगे । कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के लाखों अनियमित कर्मचारी और रसोईया संघ में काम करने वाले भाई बहनों के साथ अन्याय अत्याचार किया है, वादाखिलाफी किया है, उनको छलने और ठगने का काम किया है जिसके लिए 2024 के चुनाव में कांग्रेस भुगतने के लिए तैयार रहें।