खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेश

धमतरी, कांकेर नेशनल हाईवे जगतरा के पास हादसा जिसमें 10लोगो की दर्दनाक मौत की घटना सामने आई है

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार अंतागढ़

बता दें कि धमतरी, कांकेर नेशनल हाईवे जगतरा के पास की बताई जा रही है जहां पर 10लोगो की मौत हो गई, मृतकों में महिला, पुरुष और बच्चे बाताई जा रहे हैं हादसा 9से 9,30बजे की बताई जा रही है। वही इस घटना की जानकारी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुख व्यक्त किया है,वही पर मुख्यमंत्री ने दुर्धटना में घायल बच्चों को जल्द स्वस्थ होने कि कामना की है
जानकारी के मुताबिक धमतरी के सोरम के बुलेरो सवार लोग चारामा इलाके के मरकाटोला शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।उसी दौरान कांकेर से धमतरी के तरफ़ जा रहे ट्रक और बुलोरो में एक्सीडेंट हो गया। इस दर्दनाक हादसे में दस लोगों की मौत हो गई।वही पर घटना की सुचना मिलने के बाद पुरुर पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह में भिजवाया गया, वही पर पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button