खास खबरभोपालमध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ वैज्ञानिकों ने लगाए पौधे

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस को समर्पित रहा पौध-रोपण मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अंतरिक्ष विज्ञान में भारत की प्रगति को दर्शाती मोबाइल बस “स्पेस ऑन व्हील” का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अंतरिक्ष विज्ञान में भारत की प्रगति को प्रदर्शित करती मोबाइल बस “स्पेस ऑन व्हील” का शुभारंभ कर बस का अवलोकन किया। यह बस स्वतंत्रता के बाद से अब तक की इसरो की तकनीक और उपलब्धियों से विद्यार्थियों सहित आमजन को अवगत करायेगी। बस में अंतरिक्ष विज्ञान में भारत की उपलब्धियों और इसरो की तकनीकी दक्षता को प्रदर्शित किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर देश के सभी वैज्ञानिक, इंजीनियर, तकनीशियन और इन विधाओं के विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के माध्यम से हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि भारतीयों के लिए यह गौरव का दिन है। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने आज ही के दिन वर्ष 1998 में पोखरण में परमाणु परीक्षण करवा कर विश्व में भारत का मान बढ़ाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button