खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेश

मनी लॉन्ड्रिंग, अनवर ढेबर को झटका ED को मिली आगे की रिमांड अप्पू और पप्पू सभी होगी पूछताछ

रायपुर. छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले को लेकर सियासत तेज है। वहीं, दूसरी तरफ ईडी ने सोमवार को शराब घोटाले में गिरफ्तार लोगों कोर्ट में पेश किया। अनवर ढेबर, आबकारी विभाग के स्पेशल सेक्रेटरी एपी (अरुण पति) त्रिपाठी, नितेश पुरोहित उर्फ अप्पू और त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू चार दिन और ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की रिमांड में रहेंगे। चारों आरोपियों को ईडी ने आज स्पेशल जज अजय सिंह राजपूत के कोर्ट में पेश किया और जांच व पूछताछ के लिए फिर रिमांड की मांग की। स्पेशल जज ने इसे मंजूर कर लिया। अनवर ढेबर को तीसरी बार रिमांड मंजूर की गई है।
ईडी ने अपनी प्रेस रिलीज में किया है 2 हजार करोड़ के भ्रष्टाचार का दावा
छत्तीसगढ़ में ताबड़तोड़ छापे के बाद ईडी ने एक प्रेस रिलीज जारी करके शराब घोटाले की जानकारी दी है। ईडी का दावा है कि साल 2019 से 2022 के बीच प्रदेश में बड़ा शराब घोटाला हुआ है। जिसमें 2 हजार करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग के सबूत मिले हैं। उन्होंने अपनी जांच में ये खुलासा किया है कि अनवर ढेबर छत्तीसगढ़ में एक सिंडिकेट चला रहे हैं, और उसमें बड़े नेताओं के अलावा सीनियर अफसरों का भी सपोर्ट है। जिसमें एक ऐसा नेटवर्क तैयार किया गया है कि, छत्तीसगढ़ में बेचे जाने वाली शराब की हर बोतल पर अवैध वसूली की जा रही थी। ईडी ने कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button