खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेश

उत्तर बस्तर कांकेर: रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 22 मई को 201 रिक्तियों पर की जाएगी भर्ती

उत्तर बस्तर कांकेर 16 मई 2023 :- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कांकेर में 22 मई को 11 से 03 बजे तक एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जायेगा। जिला रोजगार अधिकारी बीआर ठाकुर ने जानकारी दी है कि निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा प्राप्त 201 रिक्तियां के आधार पर भर्ती किया जावेगा। इच्छुक आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर अपना सम्पूर्ण बायोडाटा के साथ कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियोक्ता द्वारा प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लिया जावेगा। जिसकी सूचना फोन के माध्यम से आवेदक को दिया जायेगा। तकनीकी एवं गैर तकनीकी के रिक्त पद जैसे- सेक्युरिटी गार्ड के 90, लाईफ मित्र के 100, शिक्षक के 05, कम्प्यूटर शिक्षक के 02 और वाहन चालक के 04 पद पर भर्ती किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय में कार्यालयीन समय पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button