खास खबरखेल-मनोरंजनछत्तीसगढ़ प्रदेशहेल्थ & लाइफ-स्टाइल

विवेकानंद मार्शल आर्ट्स क्लब से 6 खिलाड़ी राष्ट्रीय म्यूथाई चैंपियनशिप चेन्नई में राज्य का करेंगे प्रतिनिधित्व।

 

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ (IOC) से मान्यता प्राप्त संस्था IFMA की भारत मे मान्यता प्राप्त संस्था यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इण्डिया (UMAI) के तत्वावधान में “यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन तमिलनाडु” द्वारा सीनियर, जूनियर, सब जूनियर (बालक – बालिका) वर्ग की राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप एवं प्रो नाईट फाइट का आयोजन 25 से 30 मई 2023 तक EVP फ़िल्म सिटी चेन्नई (तमिलनाडु) में किया जा रहा है।

राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप में छ ग म्यू थाई दल के चयन हेतू श्री गुजराती स्कूल देवेन्द्र नगर रायपुर में 05 मई 2023 को एक दिवसीय राज्य स्तरीय म्यू थाई चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमे 10-11, 12-13, 14-15, 16-17, 17-23 & +23 वर्ष के अलग अलग वजन समूह में छ ग म्यू थाई दल चुना गया था। राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप में विवेकानंद मार्शल आर्ट्स क्लब से 6 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं । जिन्हें संचालक विवेकानंद क्लब अमन यादव के निर्देशन में विनय यादव, तथा कु अनिता चौहान द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

विवेकानंद मार्शल आर्ट्स क्लब के चयनित खिलाड़ी हैं कनिष्का श्रीवास, दिव्या अग्रवाल, निकिता शुक्ला, शौर्य जांघेल, भवजोत सिंह, आकाश कासु, यह सभी खिलाड़ी रात्रि ट्रेन से चेन्नई के लिए रवाना होंगे। यहां जानकारी विवेकानंद मार्शल आर्ट्स फिटनेस क्लब देवेन्द्र नगर के संचालक अमन यादव ने दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button