योगी जी का जन्मोत्सव हिंदू स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाएगा महासंघ: भिखारी प्रजापति:
वाराणसी, विश्व हिंदू महासंघ प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति की अध्यक्षता में होटल प्रताप पैलेस, कैंट, वाराणसी मैं संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, गोरक्ष पीठाधीश्वर, लोक सन्यासी योगी आदित्यनाथ जी का जन्मोत्सव 5 जून से 11 जून तक हिंदू स्वाभिमान दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस हेतु साप्ताहिक कार्यक्रम घोषित किया जा चुका है।
हिंदुत्व राष्ट्रीयता का पर्याय,, विषय पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता की सूची पहले ही जारी की जा चुकी है। जिलाध्यक्षों को चाहिए कि अपने जनपद में आने वाले अतिथियों से वार्ता कर उन्हें ससम्मान बुलाएं।
धर्माचार्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष तथा रथ यात्रा के संयोजक डॉ हरिओम पाठक ने बताया कि, ऐतिहासिक रथयात्रा 18 जुलाई को मध्यप्रदेश के ओरछा धाम से निकलकर झांसी , कानपुर, लखनऊ से होती हुई 21 जुलाई को अयोध्या धाम पहुंचेगी। श्री महंत पाठक जी ने कहा कि, दिव्य भव्य इस यात्रा में महासंघ के साथियों को उत्साह पूर्वक भाग लेना चाहिए। धर्माचार्य पाठक जी ने यात्रा के मुखपत्र का विमोचन भी किया, तथा कहा कि झांसी ललितपुर के सांसद माननीय अनुराग शर्मा जी हर संभव सहयोग देंगे।
प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने कहा कि , जिस प्रकार से हम लोगों ने मिल जुल कर मातृशक्ति सम्मेलन व गौ रक्षा के अधिवेशन को सफल बनाया है ,
ठीक उसी प्रकार से हमें धर्माचार्य प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित ऐतिहासिक रथयात्रा को भी सफल बनाना है। इसके लिए भारी संख्या में साधन वाहन की जरूरत है। जो साथी अपने साधन वाहन या अन्य किसी प्रकार से सहयोग करना चाहते हैं, यात्रा के सह संयोजक प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश यादव को उनके मोबाइल नंबर ७२६६०५६९३१ पर जानकारी दे दें ताकि, यात्रा को व्यवस्थित रुप दिया जा सके।
श्रीमती गंगा धाकड़ का गुरु गोरक्षनाथ सम्मान राजेश शर्मा व प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह का सम्मान चंदौली जिला अध्यक्ष संतोष तिवारी ने लिया। नीरज पटेल जिला अध्यक्ष बरेली, बृजेश प्रजापति महानगर अध्यक्ष सहारनपुर तथा गोरक्ष संभाग प्रभारी दिग्विजय किशोर शाही की अनुपस्थिति के कारण उन्हें यह सम्मान न मिल सका । बाद में दिया जाएगा।
बैठक में श्रीमती रचना त्रिवेदी, ज्योति, शिखा, अयोध्या मंडल प्रभारी अमित सिंह , प्रयागराज मंडल प्रभारी राजकुमार केसरवानी, जिलाध्यक्ष गण मोहित सिंह परिहार , अमित कुमार केसरवानी, संतोष तिवारी, प्रमोद मिश्र ,विपिन श्रीवास्तव, विनोद कुमार सिंह, सर्वेश दीक्षित,नरेश चंद्र केसरवानी ,रमेश सोनी ,विशाल उपाध्याय, हीरा लाल सोनी, देवकीनंदन यदुवंशी, सत्य प्रकाश प्रजापति, वीरेंद्र सिंह, बाबा रामदास इत्यादि काफी संख्या में कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे। आपका भिखारी प्रजापति प्रदेश अध्यक्ष विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश ।