खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेश

कांकेर कलेक्टर से भानुप्रतापुर में पंजीयन कार्यालय खोलने की मांग

0 राजेश कुमार अंतागढ़                                      भानु प्र तापुर व अंतागढ कोयलिबेडा कापसी पखाजुर आस पास श्रेत्रो के शिक्षित युवा युवतियों को रोजगार पंजीयन आंनलाइन सुविधा होने के बाद भी सील व हस्ताक्षर करने के लिए 50 की मीटर दुर जिला मुख्यालय जाना पड रहा है। इसी समस्याओं को देखते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष नरोत्तम सिंह चौहान ने सोमवार को कलेक्टर द्वारा आयोजित ई जनचौपाल के माध्यम भानुप्रतापुर में पंजीयन कार्यालय खोलने की मांग किया। जिसमें कि पूर्व में भानुप्रतापुर नगर पंचायत के भवन में प्रति माह के प्रथम गुरूवार को रोजगार पंजीयन के लिए जिला से अधिकारी पहुंच कर पंजीयन कर रहे थे। लेकिन वहां भी 4 सालों से पंजीयन सुविधा बंद हो गया है जबकि भानुप्रतापुर व अंतागढ में पंजीयन हो रहा था लेकिन अब बंद है उसे से युवाओं और युवतियों को परेशानी हो रही है जिस से अंतागढ भानुप्रतापुर दुर्गकोदल कोयलिबेडा पंखाजुर बांदे तक के लोग यहां आकर पंजीयन करा रहे थे जिस से उनका समय व किराया दोनो की बचत होती थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button