खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेश

कन्याओं के लिए विज्ञान वाणिज्य केंद्र दुर्ग एवं बालकों हेतु जगदलपुर में प्रवेश दिया जाएगा विज्ञान वाणिज्य एवं गणित विषय में प्रवेश 15 जून से प्रारंभ

उत्तर बस्तर कांकेर 31 मई 2023 :- आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा भविष्य में शिक्षक बनने के योग्यता रखने वाले अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्र-छात्राएं जो 12वी में 40 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं वे आवेदन कर सकते हैं। विज्ञान एवं वाणिज्य केन्द्र में 15 जून से प्रवेश प्रारंभ हो जायेगा। जो विद्यार्थी विज्ञान, गणित एवं वाणिज्य विषय के साथ आगामी पढाई के पश्चात् प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्रों में शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं देना चाहते वे पालक एवं स्वयं का सहमति देना अनिवार्य होगा। विज्ञान एवं वाणिज्य केन्द्र दुर्ग कन्या एवं बालक जगदलपुर में वर्ष 2023-24 में संचालित शासकीय अथवा मान्यता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों में बी.एस.सी. गणित विज्ञान, बी.कॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश ले सकते है। जिले के इच्छुक विद्यार्थी प्रवेश हेतु आवश्यक अभिलेख एवं 05 पासपोर्ट साईज फोटो सहित कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कांकेर में आवेदन पत्र जमा कर सकते है। आवेदन जमा करने वाले विद्यार्थियों को 15 जून से प्रवेश दिया जाएगा। विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कांकेर के सूचना पटल पर देखा जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button