खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेश

वन विभाग में भर्ती के लिए कांगेर घाटी द्वारा स्थापित किया गया सहायता केंद्र

छत्तीसगढ़ शासन वन विभाग द्वारा वन विभाग में वनरक्षक, वाहन चालक, आदि पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित पात्रतानुसार आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस हेतु कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान द्वारा सहायता केंद्र खोला गया है। युवाओं को इससे भर्ती हेतु सही जानकारी मिलेगी।

 

श्री धम्मशील गणवीर, निदेशक, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान ने अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में युवा आवेदन भरें। छत्तीसगढ़ के स्थानीय युवा इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेकर प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण में अपना योगदान दे सकते हैं।

भर्ती हेतु आवेदन भरने की अंतिम तिथी 11 जून 2023 है। अधिक जानकारी और मार्गदर्शन के लिए कार्यालीन दिवस में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान कार्यालय, जगदलपुर के सहायता केंद्र में संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button