खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेशदेश-विदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी का भारतीय व्यंजनों को दिखाने वाले एक वीडियो को साझा किया

New Delhi (IMNB). प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत में जापान के राजदूत श्री हिरोशी सुजुकी का एक वीडियो साझा किया है। इसमें वे अपनी पत्नी के साथ भारतीय व्यंजनों का लुत्फ उठाते हुए देखे जा सकते हैं।

भारत में जापान के राजदूत श्री हिरोशी सुजुकी के एक ट्वीट को शेयर करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट में कहा:

“यह एक ऐसी प्रतियोगिता है जिसे आप हारने पर बुरा नहीं मान सकते, श्रीमान राजदूत। आपको भारत की पाक कला संबंधी विविधता का आनंद लेते हुए और इसे इतने नए तरीके से पेश करते हुए देखकर अच्छा लगा। आगे भी ऐसे वीडियो आते रहें!”

***

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button