खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेश

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में जल-जीवन मिशन और यूनिसेफ के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में ‘जल मितान-युवा उद्यमी’ उद्यमिता कौशल विकास कार्यक्रम का शुभारंभ किया

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री गुरु रूद्रकुमार कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं

मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, जल जीवन मिशन छत्तीसगढ़ के मिशन निदेशक श्री आलोक कटियार, यूनिसेफ की वाश विशेषज्ञ सुश्री श्वेता पटनायक भी कार्यक्रम में उपस्थित हैं

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और गुरु रुद्रगुरु सहित अतिथियों द्वारा कार्यक्रम में 90 जल मितान एवं युवा उद्यमियों को टूल किट प्रदान किए गए । टूल किट में युवाओं को सुरक्षा जूता, हेलमेट आदि दिए गए।
जल जीवन मिशन के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप लाइन द्वारा हर घर में जल आपूर्ति की विकसित की जा रही अधोसंरचना के स्थायी रखरखाव के लिए राज्य के युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण देकर ‘जल मितान’ और ‘युवा उद्यमी’ के रूप में तैयार किया गया है
जल जीवन मिशन एवं यूनिसेफ की भागीदारी से पेयजल आपूर्ति की निर्मित अधोसंरचना के स्थाई रखरखाव के लिए राज्य के 540 युवाओं तथा 90 युवा उद्यमियों को 21 दिनों की आवासीय ट्रेनिंग दी गई है। युवाओं को प्लंबिंग, इलेक्ट्रिकल, सोलर पैनल रिपेयरिंग, आर.ओ. रिपेयरिंग आदि की ट्रेनिंग दी गई है
जल मितान विभिन्न सेवाएं -जल गुणवत्ता परीक्षण सर्विसेज, नल/पाइप फिटिंग रिपेयरिंग, आरो फिटिंग/रिपेयरिंग,इलेक्ट्रिकल फिटिंग /रिपेयरिंग , सोलर पैनल फिटिंग/रिपेयरिंग, पम्प आपरेटर सर्विस प्रदान करेंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button