खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेश
योग हमें तनाव मुक्त जीवन जीने को सिखाता है राधेलाल नाग
0 ब्यूरो चीफ राजेश कुमार
अंतागढ़:-नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल नाग ने कहा कि योग से हमें तनाव मुक्त जीवन जीने की प्रेरणा मिलती हैं हमें अपने जीवन में योग को आत्मसात करने की जरूरत है योग् की प्रक्रिया के द्वारा हम एक स्वस्थ शरीर, एवं स्वास्थ् समाज और एक स्वस्थ राष्ट्र की कल्पना कर सकते है।21 जून को विक्षु योग दिवस के रुप में मनाया जाता है और यह संभव हुआ है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को अपने जीवन शैली में निरोगी काया पाने के लिए एवं रोगों से बचने के लिए हमें योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि आज पुरी दुनिया योग की ताकत को जान चुंकी है ,और अपने जीवन में योग आत्मसात करके स्वयम को एवं समाज को रोगमुक्त एवं तनाव मुक्त बनाएं जा रहें है ।
