बहनों की आँखों में आँसू नहीं, उनके चेहरे पर मुस्कान हो – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
मुख्यमंत्री खकनार में सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुए वर्चुअली शामिल
बुरहानपुर के खकनार में 471 जोड़े परिणय सूत्र में बँधे
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश सभी क्षेत्रों में नई ऊँचाईयाँ छू रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने योग को विश्वव्यापी बनाया है। यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बुरहानपुर के कृषकों से कहा कि वे केले की फसल खराब होने की चिंता न करें, शीघ्र ही उनके बैंक खातों में राहत सहायता राशि जारी की जाएगी।
खकनार में हुए मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन में सासंद श्री ज्ञानेश्वर पाटील, अध्यक्ष जिला पंचायत श्री गंगाराम मार्को, विधायक श्रीमती सुमित्रा कास्डेकर, पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस, म.प्र. बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष श्री द्रविन्द्र मोरे और जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।
