खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेश

कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन।विधायक नाग बोले चुनावी युद्ध के लिए हमारे कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता तैयार है

संवाददाता राजेश कुमार

अंतागढ़: कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ संपन्न विधायक नाग बोले चुनावी युद्ध के लिए हमारे कार्यकर्ता चुनावी युद्ध के लिए हमारे कार्यकर्ता चुनावी तैयारी के प्रचार प्रसार और रणनीति पर ध्यान केंद्रित करें।
इस प्रशिक्षण में चुनावी रणनीति और संगठनात्मक क्षमता को मजबूत करने का प्रयास व विरोधियों को घेरने पर ध्यान केंद्रित करने पर बंल दिया गया।इस शिविर में आस पास क्षेत्रों के कांग्रेस कार्यकर्ता अंतागढ़, आमाबेडा व कोयलिबेडा क्षेत्र के पदाधिकारीयों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुऐ।
गुरुवार को अंतागढ़ विधानसभा में कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया शिविर का शीर्षक है तैयार हम रखा गया है इस शिविर में आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को पांच विषयो पर प्रशिक्षण दीया गया है प्रशिक्षण कार्यक्रम में सोशल मिडिया, बुथ मैनेजमेंट प्रचार प्रसार चुनावी रणनीति और विरोधियों को घेरने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थीयों को पार्टी ने प्रशिक्षित किया है ताकि आगामी चुनाव के लिए सशक्त और तैयार हो टेनिंग में प्रमुख मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया और प्रशिक्षणाथियों को नवीनतम चुनावी रणनीतियों दृश्य संचार सोशल मिडिया प्रबंधन और विपक्ष के विरोधी तकनीकों पर जागरूक किया गया है।
वही पर विधायक अनुप नाग ने कहा चुनाव समीक्षा करते हुए यह प्रशिक्षण शिविर कांग्रेस पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा क्योंकि यह हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं को चुनावी युद्ध के लिए अधिक प्रबल बनाने और आम जनता के बीच संदेश पहुंचाने में मदद करेगा।
शिविर में कांग्रेस के निशाने पर रही बीजेपी
शिविर में कांग्रेस की उपब्धियों के साथ ही बीजेपी और आर एस एस की कमियों का भी खुब बखान किया गया।बीजेपी सरकार की विफलताओं के बारे में पदाधिकारियों से चर्चा की।कांग्रेस ने शिविर का नाम तैयार है हम रखा है।
इस प्रशिक्षण शिविर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने वर्चुअल माध्यम तो वही क्षेत्रीय विधायक नाग शिविर में उपस्थित रहते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया एवं उनका उत्साहवर्धक किया और कार्यकर्ताओं को संबोधित करके प्रशिक्षण के संबंध में अपने विचार व्यक्त किया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने भाषण में कहा चुनावों में हमें विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और हमें प्रशिक्षण और तत्पर रहना चाहिए।हमें नवीनतम तकनीकों का उपयोग करके चुनावी प्रचार प्रसार में मजबूत होना चाहिए ताकि हमारे संदेश जन्समर्थकों तक पहुंचे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भी इस मौके पर बात करते हुए कहा यह प्रशिक्षण शिविर हमारे कार्यकर्ताओं स्थानीय स्तर पर मजबूती प्रदान करेगा और हमें विरोधियों के खिलाफ प्रभावी रणनीतियों विकसित करने में मदद करेगा।इस शिविर के द्वारा कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को चुनावी युद्ध के लिए तैयार कर रही है यह पहला कदम है जो पार्टी की चुनावी रणनीति और संगठनात्मक क्षमता को मजबूत करने के लिए उठाया गया है।शिविर के संचालन में पीसीसी द्वारा नियुक्त मास्टर टेनिंग दी है यहा मौजूद कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण किया गया है ताकिये वे प्रदेश में पार्टी की प्रचार और प्रसार क्षमता को और भी सुदृढ़ कर सकें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button