खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेशबिलासपुर
संभागीय आयुक्त भीम सिंह जी से अरपा बेसिन विकास प्राधिकरण के सदस्यों ने भेंट की।
बिलासपुर दिनांक 23 जून 2023। नवनियुक्त संभागीय आयुक्त आई.ए.एस. भीम सिंह से अरपा बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभय नारायण राय एवं सदस्य महेश दुबे, नरेन्द्र बोलर, श्रीमती आशा पाण्डेय ने कार्यालय पहुंचकर भेंट किया। संभागीय आयुक्त के पदभार ग्रहण के बाद सदस्यों की पहली मुलाकात थी।
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने बताया कि मुलाकात के दौरान विभागीय आयुक्त भीम सिंह जी ने अरपा पर पुनः उत्थान चल रही योजनाओं की जानकारी ली, आवश्यक चर्चा की और सुझाव दिये।
