खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेश

पार्षद विश्वदिनी पांडे को ब्लैकमेल कर एजाज कुरैशी मितान भूमि न्यूज पोर्टल ने मांगा 25 लाख DGP, जनसंपर्क आयुक्त दीपांशु काबरा से शिकायत दर्जनों पोर्टल की शिकायत रोज पहुंच रही है पुलिस थाने दर्जन भर मामले दर्ज हो चुके है पोर्टल मालिको के खिलाफ, वरिष्ठ पत्रकार दिनेश सोनी का आरोप पोर्टल मालिक बन जाते है पत्रकार कर रहे है ब्लैक मेल

पुलिस महानिदेशक व पुलिस अधीक्षक से की शिकायत

रायपुर। मितान भूमि न्यूज पोर्टल के संचालक एजाज कुरैशी के प्रतिनिधि द्वारिका यदु द्वारा अधिवक्ता एवं वर्तमान में वार्ड क्रमांक- 10 रानी लक्ष्मीबाई वार्ड की पार्षद विश्वदिनी पांडेय से कहा कि भाईजान बोले है कि पार्षद अगर 25 लाख रूपये देगी तो उसके खिलाफ कोई खबर अपने मितान भूमि पोर्टल न्यूज में नहीं बनाऊंगा। जिस प्रकार दूसरे लोगों का खबर चलाता हूं वैसा ही उसका भी अच्छा-अच्छा खबर चलाऊंगा और यदि पैसा नहीं देती है ।तो उसे कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं छोडूंगा। पुलिस महानिदेशक व पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर विश्वदिनी पांडेय ने कुरैशी के विरुद्ध उचित दण्डात्मक कार्यवाही करने की मांग की है।
विश्वदिनी पांडेय ने पुलिस महानिदेशक व पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 23 जून 2023 को लगभग 12 बजे द्वारिका यदु नामक व्यक्ति जो कि आदर्श नगर, गली नं.-8, मोवा में रहता है। सामुदायिक भवन में स्थित मेरे कार्यालय में आया और मुझे बोला कि एजाज भाई का मैसेज लेकर आया हूं फिर बोला अपने विरुद्ध पोर्टल न्यूज मितान भूमि का खबर पढ़कर मजा आ रहा है, अभी तो शुरूआत है आगे-आगे देखना और क्या-क्या होता है और अगर यह सब नहीं चाहती तो सनम एजाज कुरैशी भाईजान की तरफ से जो प्रस्ताव लेकर आया हूं उसको मान लो। भाईजान बोले है कि पार्षद अगर 25 लाख रूपये देगी तो उसके खिलाफ कोई खबर अपने पोर्टल न्यूज में नहीं बनाऊंगा । जिस प्रकार दूसरे लोगों का खबर चलाता हूं वैसा ही उसका भी अच्छा-अच्छा खबर चलाऊंगा और यदि पैसा नहीं देती है तो उसे कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं छोडूंगा ।

मैंने द्वारिका यदु से कहा जो करना है कर लो मैं तुम लोगों से डरने वाली नहीं हूं। तब द्वारिका यदु बोला कि एजाज भाई बहुत बड़े पत्रकार है, बड़े-बड़े लोगों के साथ उनका उठना-बैठना और एक साल से तू देख ही रही है उसका कुछ नहीं बिगाड़ पायी, वह कई समाचार तेरे खिलाफ चला चुका है, अब क्या-क्या प्रतीक्षा कर, बहुत जल्दी तूझें दिखेगा, पैसे नहीं देगी तो एजाज भाई चलता है तू तूझे कब मरवा देगा किसी को पता भी नहीं चलेगा। ऐसी धमकी देते हुए द्वारिका यदु मेरे कार्यालय से निकल गया ।
एजाज कुरैशी के द्वारा अपने पोर्टल न्यूज मितान भूमि के माध्यम से लंबे समय से मेरे विरुद्ध भ्रामक खबरें प्रकाशित कर अपने वॉट्सअप नंबर 99930-96018 के माध्यम से सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों पर प्रसारित किया जा रहा है और आज तो उसने अपने संदेश वाहक के माध्यम से 25 लाख रूपये की मांग भी किया है और नहीं देने पर बर्बाद और बदनाम करने की धमकी दिया है। मैं बहुत ज्यादा भयभीत हूं। यह व्यक्ति मुझे शारीरिक और मानसिक रूप से किसी भी प्रकार से कहीं भी और कभी भी गंभीर हानि पहुंचा सकता है मुझे इस व्यक्ति से जान का भय है, क्योंकि मुझे हानि पहुंचाने का प्रयास एजाज कुरैशी पूर्व में कर चुका है।

विश्वदिनी पांडेय ने पुलिस महानिदेशक व पुलिस अधीक्षक से एजाज कुरैशी के द्वारा द्वारिका यदु के माध्यम से मुझसे किये गये पैसे की मांग तथा नहीं देने पर बर्बाद व बदनाम करने की धमकी को गंभीरता से लेते हुए उसके विरुद्ध उचित दण्डात्मक कार्यवाही की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button