खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेश

बुलडोजर का सपना देखना भाजपा की विध्वंसक सोच- कांग्रेस

**साव सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश बंद करें वरना कानून सबके लिए बराबर है*
*
रायपुर25/जून/2023 प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव के बयान को भाजपा की विध्वंसक सोच बताते हुए कहा कि कांग्रेस गरीबों को बसाने का काम करती है और भाजपा उजाड़ने की राजनीति में विश्वास करती है। छत्तीसगढ़ में बुलडोजर चलाने का सपना देख रहे साव यह जान लें कि उनका सपना पूरा नहीं होने वाला। वे यह विध्वंसकारी सपना देखते ही रह जाएंगे। क्योंकि जनता ने यह जान लिया है कि भाजपा की प्राथमिकता जनता का कल्याण और राज्य का विकास नहीं, बल्कि बुलडोजर चलाना है। वे कह रहे हैं कि भाजपा की सरकार बनने पर छत्तीसगढ़ में यूपी की तरह बुलडोजर चलायेंगे। छत्तीसगढ़ की जनता को रोजगार चाहिए, विकास चाहिए, शांति चाहिए, जो भाजपा ने 15 साल की सरकार में न तो दिया और न ही भविष्य के लिए उसका ऐसा कोई इरादा है। तब जनता भाजपा की सरकार क्यों बनाएगी। छत्तीसगढ़ की जनता को बुलडोजर नहीं चाहिए। भाजपा की बुलडोजर बुद्धि ही भाजपा को कुचल देने पर्याप्त है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि साव छत्तीसगढ़ में साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का टारगेट तय करके चल रहे हैं। जब से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने हैं, तब से राज्य का माहौल बिगाड़ने की साजिश कर रहे हैं लेकिन जनता उनकी कोई साजिश सफल नहीं होने दे रही। वे हर रोज जेहाद और गुंडई की बात कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में न तो कोई जेहादी है और न ही गुंडागर्दी के लिए कोई गुंजाइश है। छत्तीसगढ़ में गुंडागर्दी के दिन भाजपा के सफाए के साथ ही विदा हो चुके हैं। तब साव किस पर बुलडोजर चलाने की धमकी दे रहे हैं। वे छत्तीसगढ़ की जनता को धमकाना और सद्भाव बिगाड़ना बंद करें। अन्यथा कानून सबके लिए बराबर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button