भानुप्रतापपुर विद्युत विभाग की खुली पोल, हल्की बारिश में ग्रामीण क्षेत्रों में 2 दिन से बत्ती गुल…..
0राजेश कुमार संवाददाता
भानुप्रतापपुर। मानसून की दस्तक के साथ हुई पहली बारिश ने ही बिजली विभाग की पोल खोलकर रख दी। लाइनों में रखरखाव के कारण महीने भर चले मानसून पूर्व मेंटनेंस कार्य भी बेअसर रही। बगैर आंधी-तूफान के हल्की बारिश से ही सोमवार की रात व मंगलवार को नगर सहित क्षेत्र में बिजली गुल रही। इसके चलते लोगों में खासी नाराजगी हैं। भानुप्रतापपुर क्षेत्र में सोमवार की सुबह 5 बजे से बारिश शुरु होने के बाद लगातार दो दिनों से लगातार बारिश हो रही हैं।
जिसकी वजह से पहले ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद हुई सोमवार को पूरी रात व मंगलवार को पूरी दिन ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली बंद रही। वहीं नगर में भी मंगलवार को पूरा दिन बिजली बंद रहा। जिससे व्यापारी सहित नगर के लोग पूरी परेशान होते रहे।देर शाम तक बिजली बहाल नहीं हो पाई। पूरे दिन लोग बिजली कार्यालय में फोन घनघनाने लगे, लेकिन संतोषप्रद जवाब नहीं मिल पाया रहा था। गौरतलब है कि विगत पांच महीने से लगातार बिजली विभाग रखरखाव के लिए बिजली कटौती कर रहा है, लेकिन फिर भी व्यवस्था सुचारु नहीं पाई। पहले मानसून ने ही बिजली विभाग के तैयारियों की पोल खोल कर रख दिया है। हालांकि देर रात तक बिजली विभाग के कर्मचारी लाइन दुरुस्त करने में जुटे रहे।