खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेशबिलासपुररायगढ़

किसानों को जैविक कृषि के लिए करें प्रोत्साहित-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा

उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी के लिए किसान मेले की बनाए कार्ययोजना
जिले में मांग अनुरूप खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण
कलेक्टर श्री सिन्हा ने ली खाद्य, कृषि, जिला विपणन, नागरिक आपूर्ति निगम, मार्केटिंग सोसायटी, वेयर हाउस कॉरपोरेशन, भारतीय खाद्य निगम एवं मंडी की ली संयुक्त समीक्षा बैठक

रायगढ़, 27 जून 2023/ जिले के किसानों को ग्रामीण स्तर के अधिकारियों के माध्यम से उन्नत कृषि के लिए समय-समय पर मार्गदर्शन प्रदान कर उन्हें जैविक कृषि के लिए प्रोत्साहित करें। जिससे जिले के  किसानों को कृषि कार्य में सहायता के साथ उन्हें अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उक्त बातें आज कलेक्टर श्री सिन्हा ने कलेक्टर कक्ष में आयोजित खाद्य, कृषि, जिला विपणन, नागरिक आपूर्ति निगम, मार्केटिंग सोसायटी, वेयर हाउस कॉरपोरेशन, भारतीय खाद्य निगम एवं मंडी की संयुक्त की समीक्षा बैठक में कही। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजीव पाण्डेय भी उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर श्री सिन्हा ने जिले में चल रहे कृषि कार्य के फलस्वरूप कृषि विभाग को निर्देशित किया कि ग्रामीण स्तर पर विभाग के आरएईओ के माध्यम से किसानों को खाद-बीज व बोवाई तथा फसल के लिए समय-समय आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करें। उन्होंने कहा कि रासायनिक खाद कीटनाशक के स्थान में ब्रहास्त्र, जीवामृत व वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग के लिए किसानों को प्रोत्साहित करें, जिससे जिले में जैविक कृषि क्षेत्र विस्तार हो सकें। कलेक्टर श्री सिन्हा ने राजीव गांधी न्याय योजना के संबंध में पंजीकृत किसानों की जानकारी ली। उन्होंने किसानों का सत्यापन व सुधार कार्य करने के उपसंचालक कृषि को निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने मंडी की भी समीक्षा की। उन्होंने धान की रबी फसल खरीदी के संबंध में जानकारी ली। विभागीय अधिकारी ने बताया कि खरीफ  फसल में खरीदी की गई थी। कलेक्टर श्री सिन्हा ने मंडी को निर्देशित किया कि किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी हेतु किसान मेले की कार्य योजना बनाए, जिससे जिले के किसानों को कृषि की नई तकनीकों के साथ कृषि के क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की बेहतर जानकारी मिल सके। उन्होंने खाद-बीज उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। विभागीय अधिकारी ने बताया कि जिले में मांग अनुरूप खाद-बीज का पर्याप्त मात्रा में भंडारण कर लिया गया है। वही किसानों द्वारा वर्तमान में वर्मी, डीएपी, सुपर फास्फेट, पोटाश, यूरिया आदि की खरीदी की जा रही है। इसी प्रकार उन्होंने एफसीआई और नॉन में चॉवल भंडारण की समीक्षा की। विभागीय अधिकारी ने बताया कि अनाज का भंडारण किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button