खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेश

उत्तर बस्तर कांकेर: कलेक्टर ने ली भानुप्रतापपुर एवं दुर्गूकोंदल तहसील के बीएलओ की बैठक

उत्तर बस्तर कांकेर 28 जून 2023 :- कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज भानुप्रतापपुर एवं दुर्गूकोंदल तहसील के सभी बीएलओ तथा सुपरवाईजर की बैठक लेकर आगामी विधानसभा चुनाव में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिष्चित करने के लिए 18 वर्ष पूरा करने वाले सभी मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने तथा मृत एवं अन्यत्र पलायन करने वाले व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची से विलोपित करने के लिए निर्देषित किया है।

उन्होंने कहा कि जिले के किसी भी मतदाता का नाम मतदाता सूची में जुड़ने से न छूट पाये। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में अध्ययनरत 18 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के सभी विद्यार्थियों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए निर्देषित किया गया। भानुप्रतापपुर विधानसभा के उप निर्वाचन में जिन मतदान केन्द्रों में 70 प्रतिशत से कम मतदान हुआ है, उसका पता लगाकर कमियों को दूर करने तथा मतदाता जागरूकता के तहत सभी विकासखण्डों में स्वीप कार्यक्रम चलाने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में अपर कलेक्टर एस अहिरवार एवं बीएस उईके, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल, एसडीएम भानुप्रतापपुर प्रतीक जैन, संयुक्त कलेक्टर जीएस नाग, उप जिला निर्वाचन अधिकारी  अशोक मारबल सहित भानुप्रतापपुर एवं दुर्गूकोंदल तहसील के सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, बीएलओ एवं सुपरवाईजर मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button