खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेशमहासमुंद

महासमुंद: त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन एवं नगर पंचायत उप निर्वाचन शांतिपूर्ण मतदान संपन्न

नगर पंचायत तुमगांव में 90.49 प्रतिशत मतदान
 
वही लाखागढ़ में 86.09 प्रतिशत व सावित्रीपुर में 78.48 प्रतिशत मतदान
 
नगर पंचायत तुमगांव में पार्षद पद के लिए दो अभ्यर्थी के मध्य था मुकाबला
 
ग्राम पंचायत लाखागढ़ एवं सावित्रिपुर में सरपंच के एक पद हेतु एवं पंच के 17 पद हेतु निर्वाचन सम्पन्न

महासमुंद 28 जून 2023/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायत और नगरीय निकायों के आम व उप निर्वाचन अंतर्गत जिले के तुमगांव नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 5 एवं जनपद पंचायत पिथौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत लाखागढ़ व  सावित्रिपुर में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ऋतु हेमनानी ने बताया कि तुमगांव नगर पंचायत अंतर्गत पुरुष मतदाताओं की संख्या 263 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 238 थे। इनमें से 90.49 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। वही जनपद पंचायत पिथौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत लाखागढ़ में कुल 1891 मतदाता थे जिनमें से 1628 यानी 86.09 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी तरह सावित्रीपुर में कुल 2760 मतदाता थे जिनमें से 2166 मतदाताओं ने अपने मतदान का प्रयोग किया। यहां 78.48 प्रतिशत मतदान हुआ है। लाखागढ़ में महिला मतदाताओं ने 86.31 प्रतिशत जबकि पुरुष मतदाताओं ने 85.89 प्रतिशत मतदान किया। वही सावित्रीपुर में महिला मतदाताओं ने 79.39 प्रतिशत तथा पुरुष मतदाताओं ने 77.54 प्रतिशत मतदान किया। 30 जून प्रातः 9ः00 बजे से मतगणना  व निर्वाचन परिणामों की घोषणा की जाएगी।

ज्ञात है कि नगर पंचायत तुमगांव के वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद पद हेतु उप निर्वाचन हेतु नाम वापसी के उपरांत दो अभ्यर्थी निर्वाचन हेतु शेष रह गए थे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इसी तरह जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2023 के तहत पिथौरा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत लाखागढ़ एवं सवित्रिपुर में सरपंच के एक एक पद हेतु एवं पंच के 17 पद हेतु निर्वाचन सपन्न हुआ। स्थानीय निर्वाचन के तहत मंगलवार 27 जून को नगर पालिका का उप निर्वाचन प्रातः 8 बजे से शाम 5ः00 बजे तक और पंचायतों में सुबह 7ः00 से अपराह्न 3ः00 बजे तक मतदान शांतिपूर्ण तरीके सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button