खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेश

आज एनआईटी रायपुर में किया गया नया भारत उत्‍सव का आयोजन ,सांसद सुनील सोनी ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में पढ़ने वाले युवाओं से किया संवाद

 

केंद्र सरकार को 9 साल पुरे होने के उपलक्ष्य में नया भारत उत्सव के अंतर्गत युवा संवाद कार्यक्रम में आज रायपुर के सांसद सुनील सोनी ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान मे (एनआईटी) पढ़ने वाले छात्र युवाओं से संवाद किया । इस कार्यक्रम के लिए मुख्य अतिथी के तौरपर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छत्तीसगड प्रमुख डॉ. पुर्णेंदु सक्सेना, शिक्षा विद डॉ. जवाहर सेट्टी और एनआईटी संस्था के प्रभारी निदेशक डॉ. आर. के. त्रिपाठी मौजूद थे।

इस युवा संवाद कार्यक्रममें राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्था मे पढ़नेवाले युवाओं ने सांसद सोनी से केंद्र सरकार की अलग अलग योजनाएँ, कार्यक्रम, नितियां और उपलब्धियों के बारे में कई सवाल किये। जिसके जबाब उन्होंने दिये ।

देश के विदेश नीति के बारे में छात्रो द्वारा पुछे गये सवाल पर जवाब देते हुए सांसद सोनी ने भारत की प्रतिष्ठा विदेशों मे बढ़ गयी है, और अमरिका जैसे महासत्ता भी भारत का महत्त्व जान गयी है। पिछले नौ साल में केंद्र सरकारने स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन- हर घर नल जैसी योजनाओं के माध्यमसे देश के ग्रामीण क्षेत्रमें आमुलाग्र परिवर्तन किया है । अबतक 9 करोड परिवारोंके घरोंमें नल द्वारा पिने का पानी मुहैया किया जा रहा है और अगले 2024 के अंत तक देश के सभी घरोंमें नल द्वारा पानी देने का लक्ष्य है । उन्होंने बताया की, बिमार होने पर पाच लाख रुपयोंतक मुफ्त इलाज करने का प्रावधानवाली आयुष्यमान भारत जैसे स्वास्थ्य योजनाने आम आदमी के जीवन में सुखभरे दिन लाये है। उज्जवला योजना के कारण पैसेवालों के घरमें दिखनेवाला रसोई चुल्हा और गॅस अब घर- घर पहुंच गया है ।

कोविड जैसी महामारी के संदर्भमें किय़े गये सवाल का जवाब देते हुए सांसद सोनीने देश की आबादी अब 140 करोड हो चुकी है, और देश अब विश्व का सबसे बडा आबादीवाला देश बन गया है। इस महाकाय देशमें कोविड महामारी के दौरान केंद्र सरकारने किये हुए कार्य की उन्होंने सराहना की। सरकारने समुचे देश में 232 करोड मात्रा देकर सबकी जान बचायी है और इतनाही अन्य 140 देशोंको भी निर्यात करके वहाँ के लोगों की जान बचायी है।

अन्य एक सवाल जबाब देते हुए सांसद सोनीने देश भ्रष्टाचार मुक्ती के ओर अग्रेसर होने का दावा किया । उन्होंने कहा की, सभी आर्थिक व्यवहारों में अब बहुत पारदर्शकता आ गयी है । देशमें छोटे – बडे सभी व्यावसायिक अभी आर्थिक लेन देन डिजीटल इंडिया के माध्यमसे कर रहै है । केंद्र सरकारद्वारा दिये जानेवाला सभी तरह का पैसा लाभार्थीयोंके खातेमें सिधा जमा किया जा रहा है। इसमें अब कोई बिचौलिया नही रहा है। जनधन योजना के अंतर्गत 47 करोड नये खाते खुलवाये गये, इससे जिन लोगों ने कभी बैंक देखी नही थी, अब वह सभी लेन- देन के लिए बैंक आ- जा रहे है। प्रधानमंत्री स्वनिधी, मुद्रा बैंक जैसी योजनाने देश में स्वयंरोजगार को बढावा दिसा है, दुसरी तरफ भ्रष्ट लोगों के उपर कारवाई भी हो रही है। सक्तवसुली संचालनालय –ईडी और सिबिआय इन लोगोंपर कारवाई कर रही है। बेईमान लोगोंमें भय पैदा हुआ है, इससे स्पष्ट है की, इमानदार भारत का निर्माण हो रहा है और सरकार अच्छी चल रही हैं ।

सभी युवाओं को उन्होंने जीवन में इमानदार और सरकार को कर देने की प्रवृत्ती को बढावा देने का आवाहन किया। इससे 2047 के शताब्दी तक अर्थ संपन्न भारत का निर्माण हो जायेगा और देश खुशहाली और आनंदसे गौरवान्वित हो जायेगा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राज्य प्रमुख डॉ पुर्णेंदू सक्सेना ने इस मौके पर बोलते समय मानवी जीवन में आये महत्त्वपूर्ण परिवर्तन और उसके परिणामों पर भाष्य किया ।

इस नया भारत उत्सव के अंतर्गत लिये गये अलग- अलग प्रतियोगिता के विजेताओं को सांसद सोनी और डॉ सक्सेना के हाथों पुरस्कारों का वितरण भी किया गया।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button