राहुल गाँधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, शैलजा और मुख्यमन्त्री को एक साथ ट्वीट में टैग कर विधान सभा चुनाव में असर पड़ने की चेतावनी
म प्र के सहमति प्रस्ताव पर तुरन्त निर्णय कर 42℅ डी आर देकर दोंनो राज्यों के पेंशनरों के साथ न्याय करने की मांग

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय महामन्त्री एवं छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेंशनर फेडरेशन के प्रदेश संयोजक वीरेंद्र नामदेव ने आज दिल्ली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं के साथ विधान सभा चुनाव से सम्बन्धित पार्टी के बड़े नेताओं के साथ हो रही बैठक की खबर पर विधान सभा में असर पड़ने की चेतावनी देते हुए मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य के पेंशनरों को केन्द्र के बराबर 42℅ महंगाई भत्ता देने की मांग को लेकर राहुल गांघी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी शैलजा तथा मुख्यमन्त्री भूपेश बघेल को एक साथ टैग कर ट्वीट किया है.अपने ट्वीट में दोनों राज्य के पेंशनरों को भी 42℅ प्रतिशत महंगाई राहत के तत्काल भुगतान हेतु मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49 को हटाकर बजट बटवारे की बाध्यता को ध्यान में रखकर मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रेषित 6 माह से छत्तीसगढ़ में लम्बित प्रस्ताव पर तुरन्त सहमति देकर न्याय करने की मांग की है.
जारी विज्ञप्ति में आगे बताया गया है कि पूरे देश में महंगाई को लेकर कांग्रेस के शीर्षस्थ नेता केन्द्र सरकार की खिंचाई कर रही हैं और देश में सभी राज्य सरकारें जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य को छोड़ कर सभी कांग्रेस शासित राज्य सरकारें भी शामिल है. सभी अपने कर्मचरियों के साथ साथ पेंशनरों को भी केन्द्र के बराबर महंगाई भत्ता दे रही हैं. अब पूर्ववर्ती मध्यप्रदेश में मुख्यमन्त्री ने भी पेंशनरों को छोड़कर अपने कर्मचरियों को केद्र के बराबर पूरा 42℅ प्रतिशत महँगाई भत्ता दे दी है. और सम्भवत: छत्तीसगढ़ अकेला राज्य है जहाँ कर्मचारी और पेंशनर्स केवल 33℅ प्रतिशत महंगाई भत्ता ले रहे है. केन्द्र और देश में अन्य राज्य सरकारों से महंगाई भत्ता की दर 9℅ प्रतिशत कम है.
जारी विज्ञप्ति में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ से जुड़े प्रदेश के विभिन्न जिलों के नेता क्रमशः वीरेन्द्र नामदेव,द्रोपदी यादव,जे पी मिश्रा,पूरनसिंह पटेल, अनिल गोल्हानी,बी के वर्मा,आर एन ताटी,दिनेश उपाध्याय, आर जी बोहरे,सी एम पांडेय,राकेश जैन,महेश पोद्दार,ओ पी भट्ट,बसंत गुप्ता,पिताम्बर पारकर, हेमंत टांकसाले,नागेश कापेवार,प्रवीण त्रिवेदी, डॉ पी आर धृतलहरे,एच एल नामदेव,के आर राजपूत,विनोद जैन, जे पी भारतीय,गायत्री गोस्वामी,अनूप डे, सी एल चंद्रवँशी,रामचंद्र नामदेव,शरद अग्रवाल,डॉ एस पी वैश्य,बी डी उपाध्याय,बी एल यादव,नरसिंग राम,आर के नारद, प्रदीप सोनी,सुरेश शर्मा,एस के चिलमवार,लोचन पांडेय,सुरेश मिश्रा,एस के एस श्रीवास्तव,आलोक पांडेय,तीरथ यादव,रमेशचन्द्र नन्दे,जगदीश सिंह,उर्मिला शुक्ला,कुंती राणा, वन्दना दत्ता,परसराम यदु,अनूप योगी,ओ डी उपाध्याय,बी एल गजपाल,एन के भटनागर, डी के त्रिपाठी, एम आर शास्त्री, मीता मुखर्जी, पुरषोत्तम दुबे, सोमेश्वर प्रसाद तिवारी,हरेंद्र चंद्राकर, इलियास मोहम्मद शेख, व्ही टी सत्यम, रैमन दास झाड़ी, मो. अय्यूब खान, रविशंकर शुक्ला, गुज्जा रमेश, सुरेश कुमार घाटोडे, लोकचंद जैन,बलराम, महेंद्र जैन,नागेंद्र सिंह तथा बी एस दसमेर आदि ने मुख्यमन्त्री भूपेश बघेल पर भरोसा जताया है कि चुनावी वर्ष के अंतिम महीनों में बुजुर्ग पेंशनरों के लम्बित 9℅ महंगाई राहत पर सकरात्मक निर्णय लेकर मध्यप्रदेश के प्रस्ताव पर सहमति देकर केन्द्र के समान देय तिथि से एरियर सहित भुगतान करने हेतु आदेश जारी कर दोनों राज्य के पेंशनरों और परिवार पेंशनरों को राहत प्रदान करने की मांग की है.