खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेश

कांग्रेस मे भ्रष्टाचार शिष्टाचार हो गया हैः कौशिक

कांग्रेस मे भ्रष्टाचार शिष्टाचार हो गया हैः कौशिक*
0 पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने अभार माना 
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस में हमेशा भष्टाचार को शिष्टाचार के रूप मे देखा गया। कांग्रेस का कही भी जनसरोकार से नाता नहीं रहा है ।कांग्रेस हमेशा एक परिवार पूजन पार्टी है। जिनकी उस परिवार के आस्था से वास्ता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। प्रदेश में हुए कोल, रेत, शराब, जमीन, घोटाले के मामलें किसी से छिपे नहीं है, इन मामले पर कांग्रेस सरकार कुछ भी नही कह पा रही है। उनकी मौनता ही उनके भष्टाचार के पाप को साबित करती है।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने केन्द्र व प्रदेश ईकाइ द्वारा राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य बनाये जाने पर आभार व्यक्त किया है। जो जवाबदारी पार्टी नेतृत्व में मुझे दिया है, उसे निष्टा के साथ निभाता रहा हूं और निभाता रहूंगा। उन्होंने कहा कि हम सब मिशन 2023 और 2024 के जूटे हुऐ हैं। जनता हमें विशाल विजय प्रदान करेगी और प्रदेश की नाकाम कांग्रेस सरकार को विदाई देगी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक को भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य बनाने पर पार्टी के आला पदाधिकारियों व शुभकामनाएं संदेश मिल रहें हैं। बिल्हा स्थिति निवास में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी बधाई देने जुटे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button