खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेश

उत्तर बस्तर कांकेर: ई-जनचौपाल में कलेक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्या व शिकायतें,  81 आवेदन हुए प्राप्त, कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निराकरण करने दिये निर्देश

उत्तर बस्तर कांकेर 10 जुलाई 2023ः-जिले में प्रति सोमवार को ई-जनचौपाल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने नरहरपुर, चारामा, भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल, अंतागढ़ एवं पखांजूर जनपद कार्यालय के वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रामीणों की समस्या व शिकायत सुनी तथा कांकेर विकासखण्ड के ग्रामीण कलेक्टर से प्रत्यक्ष मुलाकात कर अपनी समस्या व शिकायत से अवगत कराया, जिसका  निराकरण भी किया गया।

कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज सोमवार को ई-जनचौपाल में 81 लोगों की समस्या सुनी तथा उसके निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। ई-जनचौपाल में भानुप्रतापपुर विकासखण्ड से 08, चारामा विकासखण्ड से 05, पखांजूर विकासखण्ड से 04 और नरहरपुर विकासखण्ड से 02 लोगों ने जनपद कार्यालय में उपस्थित होकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तथा 62 व्यक्तियों द्वारा जिला कार्यालय में उपस्थित होकर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला को अपनी समस्या से अवगत कराया, जिस पर संवेदनशीलता के साथ विचार कर  निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एस.अहिरवार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल, सहायक कलेक्टर प्रखर चन्द्राकर, संयुक्त कलेक्टर जी.एस. नाग, एस.डी.एम. मनीष साहू, डिप्टी कलेक्टर अशोक मारबल, पीएचई के कार्यपालन अभियंता एस.पी. मंडावी, खाद्य अधिकारी जन्मेजय नायक, जिला शिक्षा अधिकारी भुवन जैन एवं समाज कल्याण विभाग के उप संचालक सिनीवाली गोयल सहित लाइवलीहुड कॉलेज के प्राचार्य सुनील नेताम भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button