खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेश

उत्तर बस्तर कांकेर: कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला के निर्देश पर  18 जुलाई  को जिला स्तरीय रोजगार शिविर का आयोजन 

कलेक्टर ने अधिकारियों को सौपी  जिम्मेदारी
उत्तर बस्तर कांकेर 12 जुलाई 2023–कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के निर्देशानुसार जिले में बेरोजगारी भत्ता से लाभान्वित हितग्राहियों को रोजगार उपलब्ध कराने 18 जुलाई  को एक दिवसीय जिला स्तरीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाना है । इस रोजगार शिविर में विभिन्न नियोजक संस्थाओं द्वारा जिले के अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को उनके कौशल के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराया जावेगा । कलेक्टर डॉ. शुक्ला ने उक्त रोजगार शिविर के सफल आयोजन हेतु अधिकारियों को आदेश जारी कर जिम्मेदारी दी है, जिसके तहत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत  श्री सुमित अग्रवाल को नोडल अधिकारी, और परियोजना अधिकारी, जिला पंचायत श्री विरेन्द्र जायसवाल. श्री विश्वास कुमार,  अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व, अंतागढ़ और श्री बी. आर. ठाकुर, जिला रोजगार अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी  बनाया है।
जारी आदेश में यह भी कहा गया है की उपरोक्तानुसार गठित दल के अधिकारी रोजगार शिविर के आयोजन हेतु समन्वय स्थापित कर नोडल अधिकारी श्री सुमित अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत के दिशा-निर्देशानुसार क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button