खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेशदुर्ग

भोरमदेव के छपरी गाँव में 30 अगस्त तक होगा प्रतिदिन महारुद्राभिषेक का आयोजन, आमजन भी कर सकेंगे महारुद्राभिषेक

कवर्धा। सावनमास में पतंजलि किसान सेवा समिति के राज्य प्रभारी गणेश तिवारी के द्वारा भोरमदेव के छपरी ग्राम में पार्थिव शिवलिंग का महारुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। जहाँ वाराणसी से पहुंचे पुजारियों एवं संत महात्माओं के सानिध्य और मंत्रोचार के साथ क्षेत्र के शिव भक्तों के द्वारा प्रतिदिन पार्थिव शिवलिंग बनाकर रुद्राभिषेक कर रहें हैं । सावन मास के प्रथम सोमवार को पतंजलि किसान सेवा समिति के राज्य प्रभारी गणेश तिवारी ने सहपरिवार रुद्राभिषेक किया। यह आयोजन 10 जुलाई से 30 अगस्त तक आयोजित होगा।

पतंजलि किसान सेवा समिति के राज्य प्रभारी गणेश तिवारी ने बताया कि सावन मास में भोरमदेव क्षेत्र में पार्थिव शिवलिंग का महारुद्राभिषेक का यह तीसरा वर्ष है। रुद्राभिषेक पुरे सावन मास प्रतिदिन किया जाता हैं। जहाँ क्षेत्रवासी अपने परिवार के साथ आकर रुद्राभिषेक करते हैं। जिले के कोई भी श्रद्धालु अपने परिवार सहित यहाँ आकर निशुल्क महारुद्राभिषेक कर सकते हैं । वाराणसी से पुजारियों को बुलाया गया हैं जिनके वैदिक मंत्रोचार और सानिध्य में महारुद्राभिषेक को संपन्न कराया जाता हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ऐसे अन्य कई धार्मिक कार्यक्रमों के साथ कवर्धा जिले को नित नए आयाम पर ले जाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। श्री तिवारी ने कवर्धा जिले के सभी धर्मप्रेमी जनता से महारुद्राभिषेक आयोजन में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button