उत्तर बस्तर कांकेर: 01 अक्टूबर 2005 से पहले जन्म लिये व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में अवष्य जुड़वायें-कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला
उत्तर बस्तर कांकेर 19 जुलाई 2023- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज जिला स्तरीय स्वीप कोर कमेटी की बैठक लेकर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने पोलिंग बूथ के प्रतिषत को बढ़ाने और सभी ग्राम पंचायतों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर व्यापक प्रचार-प्रसार कराने निर्देषित किये। बैठक के दौरान उन्हांने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में छूटे हुए व्यक्तियों का मतदाता सूची में नाम जुड़वायें। ईवीएम का प्रदर्षन महाविद्यालयों, हाट-बाजारों में निष्पक्ष पारदर्षिता वोटिंग करने के लिए मतदाताओं को जागरूक करें। 01 अक्टूबर 2005 से पहले जन्म लिये व्यक्तियों का मतदाता सूची में नाम अवष्य जुड़वायें।
कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज कोर कमेटी की बैठक में जिला षिक्षा अधिकारी को निर्देषित करते हुए कहा कि 01 अक्टूबर 2005 से पहले जन्म लेने वाले सभी व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जावे तथा ऐसे व्यक्ति जिनकी मृत्यु हो गई है तथा स्थायी रूप से पलायन करने वाले, विवाह अथवा अन्य किसी कारणों से बाहर चले जाने वाले व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची से विलोपित किया जावे। 18 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थी जो कॉलेज में अध्ययनरत हैं, उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने तथा प्रत्येक महाविद्यालयों में मतदान के प्रति जागरूकता करने के लिए कैम्पस एम्बेसेडर बनाने के लिए भी जिला षिक्षा अधिकारी को निर्देषित किया। जिले के सभी मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के निर्देष देते हुए उन्हांने कहा कि जिन पोलिंग स्टेषन में 60 प्रतिषत के कम मतदान हुए हैं, उन मतदान केन्द्रों में कमियों को पता लगाकर सुधारने हेतु कहा गया। कलेक्टर ने जिले के मतदान केन्द्रों में स्थिति का जायजा लेकर दिव्यांग एवं निःषक्त मतदाताओं के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था करने के निर्देष भी समाज कल्याण विभाग को दिये तथा दिव्यांग मतदाताओं का चिन्हांकन करने के लिए कहा गया। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ सुमीत अग्रवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अशोक मारबल, सीएमएचओ अविनाश खरे, जिला शिक्षा अधिकारी भुवन जैन, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक सिनीवली गोयल सहित कोर कमेटी के सदस्य मौजूद थे।