उत्तर बस्तर कांकेर: ज़िले के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर होटल मैनेजमेंट का निःशुल्क कोर्स
उत्तर बस्तर कांकेर 20 जुलाई 2023- जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों के भविष्य को बेहतर एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के प्रयास से निःशुल्क होटल मैनेजमेंट कोर्स की व्यवस्था की गई है, जिसमें बीएससी, हॉस्पिटेलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन का 03 वर्षीय कोर्स, डिप्लोमा इन हाअसकीपिंग का 18 माह का कोर्स, डिप्लोमा इन फ़ूड एंड बेवरेज सर्विसेस तथा डिप्लोमा इन हाउसकीपिंग का 18 माह कोर्स के लिए स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट केटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एप्लाईड न्यूट्रिसशन, रायपुर में निःशुल्क प्रवेश दिया जावेगा। जिसमे शिक्षण शुल्क एवं छात्रावास शुल्क का पूरा व्यय कांकेर जिला प्रशासन द्वारा वहन किया जावेगा। ज़िले के प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष खनन प्रभावित क्षेत्रों से न्यूनतम 12वीं उत्तीर्ण कक्षा उत्तीर्ण अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता देते हुए युवक-युवतियों को होटल मैनेजमेंट कोर्स में निःशुल्क प्रवेश दिया जावेगा। जिले के इच्छुक अभ्यर्थी 21 जुलाई 2023 को प्रातः 11 बजे जिला पंचायत कांकेर में उपस्थित होकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।