खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेशजगदलपुर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के प्रयास से सहारा इंडिया के निवेशकों की राशि वापसी का मार्ग प्रसस्त हुआ – रजनीश पानीग्राही

जगदलपुर, 24 जुलाई। भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष रजनीश पानीग्राही ने सहारा इंडिया के निवेशकों की ओर से भाजपा की केंद्र सरकार एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का साधूवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बिलासपुर सांसद अरुण साव ने लोकसभा में नियम 377 के तहत छग एवं देश के लाखों सहारा इंडिया के निवेशकों का 24 हजार करोड़ रूपया वापसी के लिए अपनी बात रखी थी, जिसके बाद केंद्र की मोदी सरकार ने सहारा इंडिया में निवेश करने वाले निवेशकों के करोड़ों रूपये की वापसी का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। उन्होने कहा कि बस्तर संभाग के भी हजारो निवेशकों ने सहारा इंडिया में निवेश किया था जो अब भाजपा की केंद्र सरकार एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बिलासपुर सांसद अरुण साव के प्रयास से उन्हें वापस मिल पायेगा।

रजनीश पानीग्राही ने बताया कि सहारा ने सेबी के खाते में 24 हजार करोड़ की राशि जमा कर दी है, लेकिन निवेशकों को उनकी राशि का भुगतान नहीं हो पा रहा था। जिससे निवेशकों को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोकसभा में निवेशकों की समस्याओं व परेशानीयों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बहुत ही प्रभावी ढंग से रखा इसी का परिणाम रहा कि केंद्र सरकार ने राशि वापसी कराने रिफंड पोर्टल का शुभारम्भ कर दिया है। जिसके माध्यम से पैसों की वापसी बेहद आसान होगी और 45 दिनों में निवेशकों को अपना रकम मिल जायेगा। इस प्रक्रिया के लिए निवेशकों को किसी एजेंट के पास जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी बल्कि घर बैठे मोबाइल कंप्यूटर से ही आसानी से आवेदन कर सकेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बिलासपुर सांसद अरुण साव के प्रयास से आज लाखों निवेशकों का सहारा इंडिया में फंसे 24 हजार करोड़ रूपये की वापसी होना सम्भव हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button