खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेशबिलासपुर

अपराधियों को संरक्षण देने में भूपेश सरकार माहिर : कौशिक

  1. अपराधियों को संरक्षण देने में भूपेश सरकार माहिर : कौशिक

*पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस सरकार पर लगाया आरोप*

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ जो कि शांति का टापू कहा जाने वाला गढ़ था कांग्रेस सरकार के शासन में अपराधगढ़, आंतकगढ़ और चाकूपुर जैसे अनेक नामों से जाना जा रहा है, देश भर के अपराधियों का कर्मभूमी बनता जा रहा है। कांग्रेस सरकार के संरक्षण में छत्तीसगढ़ में अपराध की गति में तेजी से वृद्धि हो रही है, अपराध का ग्राफ स्तर तेजी से बढ़ रहा है पर सरकार इस पर लगाम कसने में पूरी तरह असफल साबित हुई है। निःसंदेह ही अपराधियों को पूर्ण रूप से संरक्षण मिल रहा है यही कारण है कि आज अपराधियों के हौसले इतने बुलंद होते जा रहे है। बिलासपुर के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में ही अपराधी दिनदहाड़े युवती को जबरदस्ती उठा कर ले जा लेते है और पुलिस 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं ढुंढ पाती है, हाल ही में सुकमा जिले में एक 5 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना ने हैंवानियत की हदें पार चुकी है इससे पता चलता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की क्या स्थिति है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था का बदहाल करने का काम प्रदेश की कांग्रेस सरकर ने किया है किन्तु प्रदेश की कांग्रेस सरकार एवं उनकी पुलिस प्रशासन को जनता को इन सब से कोई लेना देना नहीं है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश की सरकार ने विधानसभा में जिन आंकड़ों का हवाला दिया है, उससे इस बात की तस्दीक हो रही है कि कांग्रेस के पूरे पांच सालों के शासन काल में 5 हजार दुष्कर्म घटना घटी है और हजारों हत्यायें हुई है एवं 11 हजार से अधिक मामले अपहरण के हुए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लापरवाही एवं कुनीतियों की सजा प्रदेश की जनता, महिलाएं एवं बच्चियां भुगत रही है और कांग्रेस के मुखिया भूपेश बघेल एवं मंत्रीगण आरोपियों को संरक्षण देकर प्रदेश को गर्त में धकेल दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button