राष्ट्रीय शिक्षा नीति की तीसरी वर्षगाँठ पर संवाद आयोजित
केन्द्रीय विद्यालय महाराजपुर, कवर्धा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति की तीसरी वर्षगाँठ पर गुरुवार को शिक्षाविदों एवं मीडियाकर्मियों के मध्य संवाद आयोजित हुआ | उक्त अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री आर. के. आसनानी द्वारा समागत शिक्षाविद अतिथि श्री प्रभाकर झा-प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय कबीरधाम, श्री रंगलाल बारले- प्राचार्य स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय एवं उपस्थित मीडियाकर्मियों का स्वागत करते हुए केन्द्रीय विद्यालय में लागू राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया | विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती दीक्षा, प्राथमिक शिक्षक द्वारा प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में विद्या प्रवेश के ऊपर चर्चा की गयी | श्रीमती उपासना जांगड़ा, प्राथमिक शिक्षक द्वारा निपुण भारत एवं एफएलएन के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी | श्री सुनील कुमार साहू, स्पेशल एजुकेटर शिक्षक द्वारा स्पेशल एजुकेशन से सम्बंधित जानकारी दी गयी | इस अवसर पर प्राचार्य श्री रंगलाल बारले एवं श्री प्रभाकर झा द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न खूबियों पर सविस्तार प्रकाश डाले गये | उक्त अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम करते हुए प्रकृति संरक्षण हेतु संकल्पित हुए | कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक डॉ. बी. के. मिश्रा द्वारा किया गया एवं व्यवस्था सहयोग में श्री एस. आर. तिवारी, श्री मनोज पुषाम, श्री सुधीर कुमार केशरवानी, श्री प्रमोद साहू, श्री शंकर निषाद एवं श्री दीपक कुमार चन्द्राकर की भूमिका सराहनीय रही | अन्त में सबसे अपील की गयी कि आने वाले 29 जुलाई को राष्ट्रीय शिक्षा नीति की तीसरी वर्षगाँठ पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम का ऑनलाइन अधिकाधिक छात्र, शिक्षक एवं अभिभावक अवलोकन करें |धन्यवाद ज्ञापन उपरांत संवाद कार्यक्रम समाप्त हुआ |
