छत्तीसगढ़ प्रदेश

CG NEWS : राज्य प्रशासनिक सेवा के 23 अफसरों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारियों के ट्रांसफर का सिलसिला लगातार जारी है। इस बीच भूपेश सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 23 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए हैं, जिसमें अफसरों के जिले बदल दिए गए हैं। ट्रांसफर आदेश में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिलों के संयुक्त और डिप्टी कलेक्टर रैंक के अफसरों का नाम शामिल हैं। कुछ अधिकारियों के प्रभार में भी बदलाव किया गया है। रायपुर RTO की जिम्मेदारी संभालने वाले शैलाभ साहू को दुर्ग की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं मुकेश कोठारी रायपुर के डिप्टी कलेक्टर बनाए गए हैं। इसी तरह वीरेंद्र सिंह को राजनांदगांव RTO की जिम्मेदारी दी गई है। अनुभव शर्मा को बिलासपुर और भूपेंद्र कुमार गावरे को बलौदाबाजार का RTO बनाया गया है। निकिता मरकाम को कोंडागांव का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। संजय कुमार मरकाम को बालोद का डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किया गया है। सुब्रत प्रधान को बस्तर का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। सीमा पात्रे को महासमुंद का डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किया गया है। अमित कुमार सिन्हा को बिलासपुर का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।

इससे पहले छत्तीसगढ़ के 6 IPS अफसरों का ट्रांसफर किया गया था। इसके साथ ही नई जिम्मेदारी भी सौंपी गई। गृह विभाग ने इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिया है, जिसमें आनंद छाबड़ा को दुर्ग से बिलासपुर भेज दिया गया है। इसी तरह रतन लाल डांगी को वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। हालांकि उन्हें सिर्फ रायपुर जिले की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अंकित कुमार गर्ग को रायपुर से सरगुजा रेंज में भेज दिया गया है। जबकि बद्री नारायण मीणा को बिलासपुर से दुर्ग रेंज भेजा गया है। राहुल भगत और राम गोपाल गर्ग का भी ट्रांसफर हुआ है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button