आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, बुमराह बने कप्तान

T20 Series: आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. इस दौरे में टीम के बड़े खिलाड़ियों को आराम दिया गया है, वहीं 11 महीने बाद जसप्रीत बुमराह की क्रिकेट के मैदान पर वापसी हुई है. उन्हें टीम इंडिया का कप्तान भी बनाया गया है. बुमराह ने पिछले साल सितंबर में आखिरी मैच खेला था. वहीं ऋतुराज गायकवाड़ को उप कप्तान बनाया गया है.
जिन खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है उनमें…जसप्रीत बुमराह (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, आवेश खान. को टीम में जगह मिली है.
बता दें कि टीम इंडिया को अगस्त में आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. तीन टी20 मैच 18, 20 और 23 अगस्त को खेले जाने हैं.
