छत्तीसगढ़ प्रदेश

होटल में जुआ खेलते 13 जुआरी गिरफ्तार, होटल संचालक भी जांच के घेरे में

रायपुर। राजधानी के गंज थाना क्षेत्र में स्थित होटल नरेश पैलेस में जुआ खेलते 13 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नगदी और ताशपत्ती जप्त किया गया है।

पुलिस को सूचना मिली कि होटल नरेश पैलेस में कुछ व्यक्ति रूपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी गंज के नेतृत्व में थाना गंज पुलिस की टीम द्वारा होटल नरेश पैलेस में जाकर रेड कार्यवाही की गई। रेड कार्यवाही के दौरान होटल नरेश पैलेस के एक कमरे में कुछ व्यक्ति ताशपत्ती में रकम का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा कुल 13 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 31,300/- रूपये एवं ताशपत्ती जप्त कर जुआरियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। होटल संचालक के भूमिका की भी जांच की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

1. पप्पू साहू पिता छबिलाल साहू उम्र 30 साल निवासी रामनगर थाना गुढ़ियारी रायपुर।

2. ईश्वर साहू पिता मानिक साहू उम्र 25 साल निवासी रामनगर थाना गुढियारी रायपुर।

3. संतोष चन्द्राकर पिता स्व. मनोहर लाल चन्द्राकर उम्र 32 साल निवासी रामनगर थाना गुढ़ियारी।

4. पिन्टू साहू पिता संतोषा साहू उम्र 22 साल निवासी रामनगर थाना गुढियारी रायपुर।

5. अंशु यादव पिता जागेश्वर यादव उम्र 20 साल निवासी रामसागर पारा थाना आजाद चौक रायपुर।

6. महेन्द्र यादव पिता अशोक यादव उम्र 24 साल निवासी रामनगर थाना गुढियारी रायपुर।

7. शिव साहू पिता रामशंकर साहू उम्र 24 साल निवासी रामनगर थाना गुढियारी रायपुर।

8. मनीष दास मानिकपुरी पिता पवन दास मानिकपुरी उम्र 18 साल निवासी लक्ष्मण नगर थाना गुढ़ियारी रायपुर।

9. लाला निषाद पिता शिव निषाद उम्र 18 साल निवासी रामनगर थाना गुढियारी रायपुर।

10. रामचरण साहू पिता चन्दू साहू उम्र 21 साल निवासी रामनगर थाना गुढियारी रायपुर।

11. दिनेश साहू पिता मानिक साहू उम्र 21 साल निवासी रामनगर थाना गुढियारी रायपुर।

12. अनुराग साहू पिता पूनम साहू उम्र 20 साल निवासी बजरंग नगर थाना आजाद चौक रायपुर।

13. शुभम कौशिक पिता भुनेश्वर कौशिक उम्र 24 साल निवासी रामनगर थाना गुढियारी रायपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button