यह विश्वविद्यालय हमेशा ज्ञान का प्रकाश रहा है: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय का दसवां दीक्षांत समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अपना आर्शीवचन दिया। उन्होंने सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर के दशम दीक्षांत समारोह में उन सभी प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को अपनी ओर से हार्दिक बधाई देता हूँ, जिन्होंने अपने कठोर परिश्रम मेधा और अनुशासन के बल पर स्वयं को उपाधियों एवं स्वर्ण पदकों हेतु योग्य सिद्ध किया है।
बघेल ने कहा कि हमारे यहां प्रचुर संसाधन हैं, समृद्ध जैव विविधता है, सघन वन हैं, सुंदर प्रकृति है, सुंदर जनजीवन है, उत्कृष्ट मानवीय मूल्य हैं। ये सब हमें हमारे पुरखों से आशीर्वाद के रूप में मिले हैं, अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए इन्हें सहेजे, संवारें, अपनी इस धरती को और समृद्ध बनाएं।